Sona Chandi Ka Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. वैश्विक बाजार में अमेरिका और चीन के बीच चल रही टैरिफ वार से निवेशकों में चिंता बनी हुई है. जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. जिससे निवेशकों की दिलचस्पी एक बार फिर इन धातुओं में बढ़ी है.
सोने और चांदी के ताजा भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, सोने और चांदी के दामों में हल्का बदलाव हुआ है. नीचे दिए गए रेट के अनुसार 24 कैरेट सोना 86059 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. जबकि चांदी की कीमत 96724 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई.
विभिन्न कैरेट के सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
सोने की शुद्धता | आज का भाव |
---|---|
24 कैरेट (999) | 86059 रुपये |
23 कैरेट (995) | 85714 रुपये |
22 कैरेट (916) | 78830 रुपये |
18 कैरेट (750) | 64544 रुपये |
14 कैरेट (585) | 50345 रुपये |
चांदी के दाम
चांदी की शुद्धता | आज का भाव (प्रति किलो) |
---|---|
999 शुद्धता | 96724 रुपये |
प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट | 18 कैरेट |
---|---|---|---|
चेन्नई | ₹80110 | ₹87390 | ₹66010 |
मुंबई | ₹80110 | ₹87390 | ₹65550 |
दिल्ली | ₹80260 | ₹87540 | ₹65670 |
कोलकाता | ₹80110 | ₹87390 | ₹65550 |
अहमदाबाद | ₹80160 | ₹87440 | ₹65590 |
जयपुर | ₹80260 | ₹87540 | ₹65670 |
पटना | ₹80160 | ₹87440 | ₹65590 |
लखनऊ | ₹80260 | ₹87540 | ₹65670 |
गाजियाबाद | ₹80260 | ₹87540 | ₹65670 |
नोएडा | ₹80260 | ₹87540 | ₹65670 |
अयोध्या | ₹80260 | ₹87540 | ₹65670 |
गुरुग्राम | ₹80260 | ₹87540 | ₹65670 |
चंडीगढ़ | ₹80260 | ₹87540 | ₹65670 |
गोल्ड हॉलमार्क का महत्व
जेवर बनाने के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है, जो 91.6% शुद्ध होता है. कई बार दुकानदार सोने में मिलावट करके कम शुद्धता वाला सोना बेचने की कोशिश करते हैं. इसलिए हॉलमार्किंग पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है. हॉलमार्क नंबर से सोने की शुद्धता की पहचान की जा सकती है.
हॉलमार्किंग द्वारा सोने की शुद्धता की पहचान
हॉलमार्क नंबर | सोने की शुद्धता |
---|---|
999 | 99.9% (24K) |
990 | 99.0% |
916 | 91.6% (22K) |
875 | 87.5% (21K) |
750 | 75.0% (18K) |
585 | 58.5% (14K) |
375 | 37.5% (9K) |
सोने का हॉलमार्क कैसे जांचें?
सोने का हॉलमार्क उसकी शुद्धता को प्रमाणित करता है. हॉलमार्क चिह्न में BIS (Bureau of Indian Standards) का लोगो, कैरेट नंबर और एक यूनिक कोड दर्ज होता है. अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो BIS प्रमाणित ज्वेलरी ही खरीदें और हॉलमार्क नंबर की जांच करें.