Sona Chandi Ka Bhav: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापारिक तनाव का असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. इस अस्थिरता के कारण निवेशकों में अनिश्चितता बनी हुई है. ऐसे में बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.
गुरुवार को सोने की कीमत घटी, चांदी में बढ़ोतरी
गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली. जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई. 24 कैरेट सोने का भाव 86,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 85,876 रुपये पर पहुंच गया. वहीं चांदी का रेट 95,993 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 96,460 रुपये हो गया.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सोने-चांदी के दाम में बदलाव हुआ है. नीचे दिए गए हैं ताजा रेट:
सोने की शुद्धता | सुबह का रेट (प्रति 10 ग्राम) |
---|---|
सोना 999 | 85,876 रुपये |
सोना 995 | 85,532 रुपये |
सोना 916 | 78,662 रुपये |
सोना 750 | 64,407 रुपये |
सोना 585 | 50,238 रुपये |
चांदी 999 | 96,460 रुपये प्रति किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम
भारत के विभिन्न शहरों में 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव अलग-अलग हैं.
शहर का नाम | 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) | 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) | 18 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) |
---|---|---|---|
चेन्नई | ₹80,110 | ₹87,390 | ₹66,010 |
मुंबई | ₹80,110 | ₹87,390 | ₹65,550 |
दिल्ली | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
कोलकाता | ₹80,110 | ₹87,390 | ₹65,550 |
अहमदाबाद | ₹80,160 | ₹87,440 | ₹65,590 |
जयपुर | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
पटना | ₹80,160 | ₹87,440 | ₹65,590 |
लखनऊ | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
गाजियाबाद | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
नोएडा | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
अयोध्या | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
गुरुग्राम | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
चंडीगढ़ | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹65,670 |
वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी
मजबूत हाजिर मांग के चलते वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत 199 रुपये बढ़कर 86,032 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं चांदी की कीमत 377 रुपये बढ़कर 97,919 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.
गोल्ड हॉलमार्क क्या होता है?
हॉलमार्किंग सोने की शुद्धता की गारंटी होती है. जब भी आप सोने के आभूषण खरीदें, तो उसकी शुद्धता की जांच करना जरूरी होता है. विभिन्न हॉलमार्किंग संकेत इस प्रकार हैं:
हॉलमार्क नंबर | शुद्धता |
---|---|
375 | 37.5% |
585 | 58.5% |
750 | 75% |
916 | 91.6% |
990 | 99% |
999 | 99.9% |
सोने की शुद्धता कैसे चेक करें?
अगर आप सोने की शुद्धता की जांच करना चाहते हैं तो हॉलमार्किंग नंबर को जरूर देखें. 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. इससे सोने की शुद्धता को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं रहता.