School Timings Changed: हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है. इस बार स्कूलों के समय में मार्च से पहले ही बदलाव किया गया है, जो 16 फरवरी से लागू होगा. नए शेड्यूल में गर्मियों और सर्दियों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है. यह आदेश सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों पर लागू होगा.
तीन कैटेगरी में बांटे गए स्कूल
हरियाणा के शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को उनकी शिफ्ट के आधार पर तीन भागों में बांटा है. इसमें सिंगल शिफ्ट स्कूल, डबल शिफ्ट स्कूल की पहली और दूसरी शिफ्ट के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है.
सिंगल शिफ्ट स्कूलों के लिए समय
- गर्मी का समय: सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक. यह समय 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगा.
- सर्दी का समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक. यह समय 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगा.
डबल शिफ्ट स्कूलों के लिए समय
पहली शिफ्ट
- गर्मी का समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक. यह समय 16 फरवरी से 14 नवंबर तक रहेगा.
- सर्दी का समय: सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक. यह समय 15 नवंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगा.
दूसरी शिफ्ट
- गर्मी का समय: दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक. यह समय 16 फरवरी से 14 अक्टूबर तक रहेगा.
- सर्दी का समय: दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक. यह समय 15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगा.
क्यों किया गया बदलाव?
- बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए छात्रों की सुविधा के लिए समय में बदलाव किया गया है.
- ठंड और गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए समय में परिवर्तन किया गया है.
- इससे छात्रों की उपस्थिति में सुधार होगा और पढ़ाई में भी बेहतर माहौल मिलेगा.